वायरल

सड़क पर थूकने वालों को ये नगर निगम दे रहा ‘यादगार सजा’

अक्सर लोग पान खाकर या गुटखा चबाकर बीच सडक़, सार्वजनिक स्थानों या इमारतों की दीवारों पर गंदगी फैलाते हैं। कुछ कहे तो उससे ही उलझ जाते हैं। लिहाजा इन सब परेशानियों को देखते हुए पुणे नगर निगम के अधिकारियों ने ऐसा जगहों पर गंदगी फैलाने वालों के लिए यादगार सजा की पहल की है। पुणे नगर निगम की इस सजा की हर ओर तारीफ हो रही है।

मीडया में आ रही रिपोर्ट के अनुसार, पुणे नगर निगम के अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ अनोखे अंदाज में कार्रवाई करने का फैसला किया है। बिबवावाडी इलाके में नगर निगम के अधिकारियों ने रास्ते पर बिना देखे कही पर भी गुटखा, तंबाकू खा कर थूकने वालों को उन्हें अपनी गंदगी साफ करने की यादगार सजा दी है। जो नागरिक सडक़ों, इमारतों की दीवारों और पार्कों जैसे सार्वजनिक स्थानों में थूकते हैं उनके खिलाफ अब इस अंदाज में सजा दी जाएगी।



बिबवावाडी के वार्ड अधिकारी अविनाश साकपाल के नेतृत्व में इस क्षेत्र में अभियान शुरू किया। पुणे नगर निगम के अधिकारियों ने पहले दिन सडक़ों पर थूकने वाले 25 लोगों को दंडित किया। नगर निगम ने सातारा रोड, गंगाधाम चौक, बाजार यार्ड, स्वामी विवेकानंद चौक और गावठान इलाके ये अभियान चलाया।

सफाई निरीक्षक सडक़ पर चलने वालों पर कड़ी नजर रखते हैं। अगर किसी ने सडक़ पर थूका तो उस शख्स पर 100 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। इसके अलावा एक कठोर और जिंदगी भर नही भुलने वाली सजा के रूप में, दोषी को अपना थूक साफ करने के लिए कहा जाता है।

यह भी देखें : VIDEO: सड़क पर चल रही थी महिलाएं… अचानक धंस गई सडक़ और…

Back to top button
close