रायपुर। यादव ठेठवार सामाज ने कांग्रेस व भाजपा दोनों ही राष्ट्रीय दलों के प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ भाजपा के मुख्यमंत्री व संगठन के समक्ष यादवों को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की मांग की गई थी। भाजपा ने यादवों को दर किनार कर दिया, लेकिन यादवों का मान रखने हुए कांग्रेस ने तीन सीट दी है।
जिसको को लेकर यादव ठेठवार समाज अब चुनाव में खुलकर कांग्रेस के समर्थन में उतर रही हैं। यादव ठेठवार सामाज (प्रदेश युवा प्रकोष्ठ) के प्रांताध्यक्ष हरनारायण यादव ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में यादवों की संख्या कितना है यह दोनों ही दल बखूबी जानती है।
टिकट वितरण के पूर्व लगातार भाजपा के आला नेताओं से संपर्क कर यादवों को ज्यादा से ज्यादा विधानसभा में टिकट देने की मांग की गई थी यहीं मांग कागं्रेस के समक्ष भी रखा गया था। लेकिन भाजपा ने इस विषय पर गंभीरता से विचार नहीं किया और कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लिया और तीन सीट यादवोंं को दिया है।
इसके लिए सामाज कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए समाज पूरा समर्थन करती है। 4 नवम्बर को सभी क्षेत्रों में बैठक लेकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीताने के लिए मैदान में उतरेगें।
Add Comment