छत्तीसगढ़सियासत

कम्बल वाले बाबा का ऑडियो, भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चेहरा एक बार फिर से उजागर: सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। कम्बल वाले बाबा के सोशल मीडिया में बहु प्रचारित ऑडियो से भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र विरोधी चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह बाबा जिस प्रकार से कांग्रेस के विधायक को प्रलोभल दे रहा था साथ ही मुख्यमंत्री का हवाला देकर कमिटमेंट कर रहा है,

उससे यह साबित हो गया कि प्रदेश में खरीद-फरोख्त की राजनीति मुख्यमंत्री रमन सिंह के इशारो पर हो रही है। इस तथाकथित बाबा ने यह भी दावा किया है कि कांग्रेस के विधायक रामदयाल उइके को भाजपा प्रवेश के एवज में दस करोड़ रुपये और मंत्री पद का भी लालच दिया गया है। कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग और आयकर विभाग से भी इस मामले की जांच की मांग करती है।

भाजपा की खरीद-फरोख्त की कोशिशें बता रही है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से सीधा मुकाबला करने में खुद को सक्षम नही पा रही है। सत्ता हाथ से फिसलती देख कर भाजपा और रमन सिंह जिस बौखलाहट का प्रदर्शन कर रहे है। उससे प्रदेश की राजनीति का 2002-2003 का दौर याद आ रहा है।

यह भी देखे :  देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो-ट्रक में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, सभी मृतक महासमुंद जिले के सांकरा के निवासी, मृतकों में भाजपा के सांकरा मंडल अध्यक्ष भी

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471