सरायपाली। देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरे बुधवार को सुबह एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में भाजपा के सांकरा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह भी हैं। घटना ओडिशा की सीमा से लगे नुआपाड़ा की है।
महासमुंद जिले के सांकरा गांव के श्रद्धधालु ओडिशा के कोमना स्थित देवी मंदिर दर्शन करने स्कॉर्पियो गाड़ी से गए थे। बुधवार सुबह देवी दर्शन कर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से बोलेरो सीधे जा भिड़ी। घटना स्थल पर ही दस लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में भाजपा के साकरा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह के अलावा मेघनाद निषाद, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम नेताम, दुलेश्वरी निषाद, मीना के अलावा एक ही परिवार के दिनेश डड़सेना, उनकी पत्नी और बेटा शामिल है। सभी मृतक महासमुंद जिले के सांकरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को गाड़ी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ज्ञात हो कि रविवार को डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई थी, जिसमें भिलाई के एक परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी देखें : Youtube Down: दुनिया भर में घंटे भर के लिए बंद रहा यूट्यूब, जानिए कब और क्यों…
Add Comment