जानिए ‘वॉकिंग मैरिज’ के बारे, इस देश में लड़कियां पुरुषों के साथ सोती तो हैं, लेकिन रहती नहीं

पूरी दुनिया में शादी को लेकर कई अनोखे रिवाज प्रचलित हैं। इसी कड़ी में हम आपको जा रहे हैं दक्षिण-पश्चिम चीन के मूसो जाति में प्रचलित वॉकिंग मैरिज के बारे में। पढक़र कुछ अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन इस जाति में वॉकिंग मैरिज की प्रथा प्रचलित है। यहां लोग बिना शादी किए ही अपने साथी के साथ पूरा जीवन बिताते हैं।
वॉकिंग मैरिज एक ऐसी शादी होती है जिसमें दोनों में से कोई साथी रिश्ते से बाहर जा सकता है। इस शादी में महिला मुख्य किरदार निभाती है। ये मूसो जाति का समाज भी नारी प्रधान माना जाता है। पुरुष को चुनने और अहम फैसले लेने तक का अधिकार महिलाओं के पास रहता है। यही नहीं महिला एक से ज्यादा साथी चुनने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होती है।
मूसो जाति के पुरुष महिलाओं के साथ नहीं रहते। वे पूरे दिन फिशिंग, शिकार और दूसरे कामों में व्यस्त रहते हैं। केवल रात को अपनी साथी के पास सोने के लिए जाते हैं। मूसो समाज की सबसे खास बात यह है कि यहां 13 साल की लडक़ी को किसी भी पुरुष से प्रेम करने का अधिकार मिल जाता है।
लडक़ी के बालिग होने के बाद उसे अपना अलग कमरा दे दिया जाता है, जहां वह अपनी पसंद के लडक़े के साथ वक्त बिता सकती है। इस रिश्ते में पुरुष महिला की किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं करता, बच्चे होने पर भी उसकी पूरी जिम्मेदारी मां और उसके घर वालों पर ही रहती है।
यह भी देखें : इस सरकारी टोल फ्री नंबर पर आने लगे अश्लील फोन, सच्चाई जान उड़े अधिकारियों के होश