छत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: GVK कंपनी का घेराव करने जा रहे 108-102 कर्मचारी गिरफ्तार

रायपुर। स्थायीकरण, समय में वेतनमान सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत संजीवनी 108 और महतारी 102 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने एक बार एंबुलेंस कंपनी जीवीके के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि इस बार कर्मचारी कंपनी का घेराव करने निकले थे। पुलिस द्वारा उन्हें बीच रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया।


एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। उनके द्वारा पहले एक माह से अधिक दिनों तक हड़ताल की गई। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया, लेकिन इस आश्वासन के बाद अब तक उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। शासन द्वारा अब तक उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं करने पर एक बार फिर एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपना आंदोलन तेज करते हुए आज एंबुलेंस कंपनी जीवीके का घेराव करने का निर्णय लिया। कर्मचारी एकत्र होकर आज जीवीके कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घेराव करने निकले तो पुलिस बल द्वारा उन्हें डेण्टल कॉलेज के पास उन्हें रोक लिया और गिरफ्तार कर जेल परिसर ले गये।

 यह भी देखें :  थमे नहीं है 108-102 के पहिए, सामान ढोने हो रहा इस्तेमाल…!, देखें वीडियो

Back to top button
close