क्राइमछत्तीसगढ़वायरल

पाटन (दुर्ग) : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान

पाटन। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के जामगांव (आर) से लगे बोरवाय गांव में बुधवार सुबह प्रेमी युगल की लाश मिली। दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। उनकी लाश एक बाड़े के रूम में मिली है। जहां लडक़ा काम करता था। पुलिस को खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 20 वर्षीय राकेश यादव और 18 साल की पूजा देवांगन बोरवाय के ही रहने वाले हैं। इस खबर के बाद गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग था। लडक़ी बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी, जबकि लडक़ा गांव में मजदूरी करता था।

गांव वालों ने यह भी पुलिस को बताया है कि लडक़ी की शादी होने वाली थी। मंगलवार को ही उसके घर लडक़े वाले आए थे। शादी की बात पक्की हो गई थी। सब कुछ तय था। लडक़ी इस शादी के फैसले के खिलाफ थी। इसलिए मंगलवार की रात दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली होगी। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइडल नोट नहीं मिला है। पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

यह भी देखे : डॉक्टर की लिखावट समझ नहीं आई तो हाईकोर्ट ने कहा… 

Back to top button
close