बिलासपुर : प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ाई पत्नी, तो पति ने भी कर डाली ये डिमांड…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक पति को अपनी पत्नी पर शक तो काफी पहले से ही था। लेकिन जब पत्नी अपने प्रेमी के हमबिस्तर होते रंगे हाथ पकड़ाई तो उसके पति ने बिना किसी विरोध के ऐसी डिमांड कर डाली कि प्रेमी और उसकी पत्नी दोनों भौचक रह गए।
पति ने दोनों के सामने एक अजीबोगरीब मांग रख दी। बस ये मांग दोनों के लिए अटपटी हो गई। जी हां, महिला के पति ने उसके प्रेमी से कहा कि उसे दोनों के रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं… उन्हें जो करना है करें। बस इसके लिए उन्हें उसकी मांग माननी होगी। शख्स को इस बात को दबाने के लिए दस लाख रुपए चाहिए थे।
मामला शांत करने के लिए पत्नी के प्रेमी ने उससे समझौता करने की बात स्वीकार ली और वहां से चला गया। इसके बाद अचानक वह शख्स अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंच गया और प्रेमी के खिलाफ रेप केस दर्ज करा दिया।
जब इसकी जानकारी उसके प्रेमी को मिली तो उसने धमकी देकर 10 लाख रुपए ऐंठने का केस दर्ज करा दिया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है। इस अजीबोगरीब मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शख्स की पत्नी का उसी के गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह महिला अक्सर बहाना बनाकर उससे मिलने जाया करती थी। इसका शक पति को बहुत पहले से ही हो चुका था, लेकिन वह कभी कुछ कहता नहीं था। वह बस इस बात के इंतजार में था कि दोनों को रंगे हाथों कैसे पकड़ा जाए।
और फिर एक दिन उसे ये मौका मिल गया। उसकी पत्नी बहाना बनाकर घर से निकली। उसके पीछे-पीछे उसका पति भी घर से निकला। पत्नी सीधा अपने प्रेमी से मिलने एक कमरे में पहुंची। यहां पति ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। पति को सामने देख पत्नी और उसके प्रेमी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी देखें : PM मोदी से सम्मानित CBSE टॉपर रही युवती का गैंगरेप, पुलिस नहीं कर रही कोई सुनवाई