व्हाट्सअप का इस्तेमाल आजकल सामान्य सी बात है। लेकिन जब इसका इस्तेमाल हद से ज्यादा होने लगता है तो इसके दुष्परिणाम भी सामने आता है। यहां एक परिवार ने अपने लडक़े की शादी ये कहकर तोड़ दी कि लडक़ी हद से ज्यादा व्हाट्सअप का इस्तेमाल करती है। मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगांव सदत गांव का है। पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान लेते हुए इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लडक़ी और उसके रिश्तेदार बुधवार को शादी के दिन दूल्हे और बारात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बारात आने के कुछ समय पहले ही लडक़े वालों ने फोन पर बताया कि उन्होंने ये शादी तोड़ दी है। उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि लडक़ी को व्हाट्सअप की लत है और वह अधिक से अधिक समय इस पर बिताती है। यही कारण है कि हम ये रिश्ता तोड़ रहे हैं। लडक़ी के परिवार वालों ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि शादी तोडऩे का असली कारण कुछ और ही है। वे अंतिम समय में दहेज की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दूल्हन के पिता उरोज मेहंदी ने लडक़े के बाप के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुआ कहा कि उन्होंने दहेज में उनसे 65 लाख की मांग की है।
यहाँ भी देखे : बैडरूम में पति और बच्चों के साथ सो रही महिला, आधी रात कोई छूने लगा, महिला को लगा पति होगा, पर हकीकत जानकर निकल गई चीख….
Add Comment