क्राइमछत्तीसगढ़वायरल

बैडरूम में पति और बच्चों के साथ सो रही महिला, आधी रात कोई छूने लगा, महिला को लगा पति होगा, पर हकीकत जानकर निकल गई चीख….

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक आधी रात को महिला पति और बच्चों के साथ सो रही महिला के कमरे में बुरी नीयत से घुस आया और महिला को छूने लगा। महिला को पहले लगा कि वो उसका पति ही होगा, लेकिन युवक की हरकतों से महिला ने आंखें खोली तो उसके मुंह से चीख निकल पड़ी।



दरअसल, महिला जिसे अपना पति समझ रही थी वह कोई और था। नजर के सामने एक अंजान चेहरा देख महिला बुरी तरह से घबरा गई। महिला का हाल ऐसा था जैसे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डर के मारे महिला के मुंह से एक तेज चीख निकल गई। पत्नी के चीखने चिल्लाने के बाद पति की नींद खुल गई। उसने आरोपी को पकडने की कोशिश की। इस बीच आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन आखिर में उसे पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457 व 354 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान दरोगापारा निवासी अंकित साहू उर्फ लल्ला साहू के रूप में के गई है।

यहाँ भी देखे : रायपुर : OLX में डाला था बाइक बेचने का विज्ञापन, खरीदने तैयार हुआ युवक फिर ट्रायल के बहाने…

Back to top button
close