गुडग़ांव। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाले एक 30 साल के शख्स को महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करने के आरोप अरेस्ट किया गया है। आरोपी को गुडग़ांव के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से शुक्रवार को अरेस्ट किया गया है। आरोपी 3 दिनों से 6 महिलाओं को अपनी अश्लील हरकतों से परेशान कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि जब भी वह बिल्डिंग की लिफ्ट में महिलाओं के साथ अकेला होता, उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगता था। स्टार टावर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक क्रिएटिव एजेंसी का ऑफिस है। इसमें काम करने वाली एक महिला ने एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले रवि कपूर नाम के फाइनैंस एग्जिक्यूटिव की शिकायत की, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया।
शनिवार को रवि कपूर को सिटी कोर्ट में पेश किया गया और फिर बेल दे दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी 5 सितंबर से स्टार टावर के आसपास मटरगश्ती कर रहा था। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पाया गया कि उसने कई बार बिल्डिंग की लिफ्ट का इस्तेमाल किया।
सभी महिलाओं ने शुक्रवार सुबह तक उसे इग्नोर किया लेकिन जब एक महिला ने शिकायत की तो गार्डों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। उसी कॉम्प्लेक्स में काम करने वाली अन्य 5 महिलाओं ने भी उसकी शिकायत की।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया, मैं अपने ऑफिस से ग्राउंड फ्लोर तक जा रही थी। रवि पहले से ही लिफ्ट में मौजूद था। मैं लिफ्ट में अकेली थी और उसने मुझे देख अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। मैंने नजरअंदाज किया लेकिन जैसे ही लिफ्ट खुली, मैं ज़ोर से चिल्लाई और गार्डों ने उसे पकडक़र पुलिस बुला ली।
रवि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सेक्टर 40 के थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने कहा, आरोपी ने कई महिलाओं को निशाना बनाया। अगर पहले दिन ही कोई महिला शिकायत कर देती तो पहले ही ऐक्शन लिया जा सकता था।.
यह भी देखे : जरूरी काम आज ही निपटा लें… सोमवार को कांग्रेस का दोपहर 3 बजे तक महाबंद, ऑटो भी नहीं चलेंगे…
Add Comment