संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारी काम पर लौटों नहीं तो कर देंगे बर्खास्त, 24 घंटे का अल्टीमेटम

रायपुर। संजीवनी एक्सप्रेस 108 और 102 के कर्मी और कंपनी आमने-सामने है। दोनों के बीच समझौते के कोई आसार नहीं है। कर्मी अपनी बात पर पड़े हैं तो कंपनी अपनी जगह अडग है। कंपनी ने कर्मियों को एक दिन के भीतर काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है। वह सभी कर्मियों को नोटिस जारी कर रहा है। नोटिस के मुताबिक अगर कर्मी काम पर नहीं लौटे तो उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है। कंंपनी ने कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी शुरु कर दी है। श्रम विभाग ने इस विरोध को अवैधानिक घोषित कर दिया है।
108 के कर्मचारियों ने विरोध के दौरान रक्तदान करके अपना विरोध जताया। सभी कर्मचारी लाखेनगर स्थित ईदगाहभाठा मैदान में डटे हैं। संघ के मुताबिक उन पर प्रबंधन के दबाव का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर कंपनी के नोटिस का कोई असर कर्मचारियों पर नहीं हुआ तो हो सकता है कि कंपनी सैकड़ों कर्मचारियों को मंगलवार को बर्खास्त कर दे।
यह भी देखे – ‘108’ की हड़ताल ने ली एक की जान, समय पर मिल जाती तो शायद जिंदा होती ‘मासूम पूजा’