रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक एकात्म परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि सूचना की समग्रता से मातृ शक्ति जितना अधिक जुड़ेगी उतना ही समाज समृद्ध और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशा है मातृ शक्ति के हाथों में मोबाइल और चेहरे पर स्माइल हो।
उन्होंने कहा कि मोबाइल तिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना है यह छत्तीसगढ़ की हर नारी तक पहुंचे इसमें हमारी भूमिका अहम होनी चाहिए। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती विभा राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को डिजिटल माध्यमों से मजबूत बनाना चाहते हैं इस दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मातृ शक्ति को मोबाइल देकर अनूठी और सार्थक पहल कर रहे हैं। हमें मोबाइल तिहार में शामिल होकर मोबाइल वितरण योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाना होगा।
समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शोभा सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हमेशा मातृ शक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित रहते हैं। मोबाइल वितरण अभियान भी इसी दिशा में एक अनुकरणीय अभियान है जिसमें हमारी सहभागिता होनी चाहिए।
आईटीसेल के प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने मोबाइल के उपयोग व उसकी सुरक्षा विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के टूल के रूप में हम मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। इसके कई प्लेट फॉर्म है जिसकी सुरक्षा की भी चिंता हमें करनी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में सोशल मीडिया हमारे अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा जिसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
इस अवसर पर महामंत्री श्रीमती मीनल चौबे, श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा सहित महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे।
यह भी देखें : छतीसगढ़ में 80 लाख से अधिक बच्चों को लगेग मीजल्स-रूबेला का टीका
Add Comment