प्रेमी की बेवफाई से बौखलाई प्रेमिका ने अपने प्रेमी के 4 साल के बेटे का कत्ल कर दिया। यह दिल दहला देने वाली वारदात आंध्र प्रदेश में सामने आई है। गर्लफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक चार वर्षीय मासूम को एक महिला ने मौत की नींद सुला दिया। वजह प्यार में मिली बेवफाई बताई जा रही है। आरोप है कि महिला का मृतक के पिता के साथ अवैध संबंध था, लेकिन जब महिला ने उसे अपने रिश्ते को नाम देने के लिए कहा तो शख्स ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद से महिला तनावग्रस्त रहने लगी। प्रेमी से मिली बेवफाई के बाद महिला ने उसके चार साल के बेटे को मारने का फैसला कर लिया। इसी इंतकाम की आग में महिला ने एक दिन बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया और उसे मार डाला। इसके बाद महिला ने बच्चे का शव बैग में भर कर अपने घर पर ही छोड़ दिया। घटना आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कलुवाई मंडल की है।
फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला रट्टम्मा का कथित तौर पर शहर के ही रहने वाले सेनेयाह के नामक शख्स से अवैध संबंध था। हालांकि, पिछले एक साल से सेनेयाह ने महिला से मुलाकात नहीं की थी। इतना ही नहीं इस बीच महिला ने सेनेयाह से कई बार सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने महिला से दूरियां बनाए रखी। वह महिला के प्रयासों का लगातार विरोध करता रहा। पुलिस ने कहा ये सब रट्टम्मा के बर्दाश्त के बाहर हो चुका था। इसलिए उसने सेनेयाह को कई बार गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी।
यह भी देखें : रायपुर में जमीन खरीदी के नाम पर फिर धोखाधड़ी, 6 लाख ठगे
Add Comment