रायपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर आंदोलन कर रहे संजीवन और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों को जीवीके कंपनी अब बर्खास्त करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कंपनी हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस भेजकर काम पर लौटने के लिए कहेगी। इसके बाद भी अगर कर्मचारी हड़ताल पर अड़े रहे तो उन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल के कारण संजीवनी और महतारी योजना दम तोड़ते नजर आ रही है।
इसे देखते हुए जीवीके कंपनी हड़ताल करने वाले संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों को जीवीके कंपनी द्वारा नोटिस देकर बर्खास्त करने की तैयारी कर ली है। साथ ही नई नियुक्ति के लिए प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में 50 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती कर संंजीवनी और महतारी एक्सप्रेस की गाडिय़ां चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि हड़ताल करने वाले कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे तो नोटिस देकर कर्मचरियों को बर्खास्त किया जाएगा।
यहाँ भी देखे : VIDEO: SP को घोड़ी पर बिठाकर पुलिस वालों ने जमकर किया डांस, यह है वजह…
Add Comment