बैकुंठपुर, चंद्रकांत पारगीर। संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले भर के संविदा कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काम बंद रखा। प्रेमाबाग में एकत्रित होकर धरने पर बैठे कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पीसीसी सदस्य गुलाब कमरो कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे। श्री कमरो ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने कर्मचारियों की सुध नहीं ले रही है। समान काम समान वेतन का नियम लागू होना चाहिए, संविदा कर्मचारियों की सभी मांगे जायज है। कर्मचारियों को समर्थन देने नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, चरचा शिवपुर नपा उपाध्यक्ष जानू वसीम भी पहुंचे थे। बीते 12 जुलाई से संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जता रहे हैं। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सरकार से 4 सूत्रीय मांग है। 16 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर इन कर्मचारियों ने धरना दिया। मांगे नहीं मानी जाने पर 19 से 20 जुलाई तक ब्लाक स्तर पर हड़ताल और धरना का आयोजन किया जाना है। उसके बाद 23 जुलाई को रायपुर में प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरूआत की जाएगी।
संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगे
तत्काल प्रत्येक वर्ष प्रशासकीय स्वीकृति और बजट के नाम पर सेवावृद्धि एवं सेवा से पृथक किये जाने का भय समाप्त कर 62 वर्ष कि आयु तक वृत्ति सुरक्षा प्रदान की जाए।
विगत 2-3 वर्षों से जिन योजनाओं आबंटन शासन से विभागों में लिया जा रहा हो किन्तु कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया हो अथवा छटनी कि गई हो उन्हें सेवा में बहाल किया जाए। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत समस्त विभागों के अनियमित (संविदा, दैनिक वेतन भोगी, केन्द्र व राज्य की योजनाओ मे कार्यरत, कलेक्टर दर, मानदेय पर कार्यरत, प्लेसमेन्ट, अंशकालिक, जॉबदर, स्थानीय प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत तथा अन्य किसी भी विधि से नियुक्त) शासकीयध्अर्धशासकीय कार्यालयों के कर्मचारीध्अधिकारियों को नियमित किया जाए।
शासकीय सेवाओं में आउट सोर्सिंगध्ठेका प्रथा को पुर्णत: समाप्त किया जावे और वर्तमान में कार्यरत हों, उन्हें शासकीय सेवक का दर्जा दिया जावे तथा सामान कार्य समान वेतन लागु किया जाए।
यह भी देखे – 160 करोड़ नकदी, 100 किलो सोना, CONSTRUCTION COMPANY पर IT की रेड, पार्किंग की गाडिय़ों में मिला नोटों का बंडल
Add Comment