लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शनिवार को जब भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी दूसरा वनडे मैच जीतने के लिए मशक्कत कर रहे थे। उसी दौरान स्टेडियम में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। यहां एक शख्स ने मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। इस दौरान स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस लम्हे को दिखाया गया। स्क्रीन पर युवक के प्रपोजल के बाद कुछ देर तक ‘डिसीजन पेंडिंग’ लिखा रहा, इसके बाद प्रेमिका के हां कहते ही युवक ने उसे अंगूठी पहना दी।

मैदान में बैठे दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। वहीं इंग्लैंड और भारतीय खिलाड़ी भी खेल रोककर इस कपल के खास लम्हे के गवाह बने। इस दौरान टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तालियां बजाते दिखे। लॉर्ड्स पर शादी का ये प्रपोजल सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस ने इस अपनी राय भी दी।
यह भी देखे – VIDEO: आखिर क्यों सरेआम फूट-फूटकर रोने लगी कॉमेडियन भारती सिंह ?
Add Comment