अन्य
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। लोकतंत्र और महिला सुरक्षा का ढोल पीटने वाली कांग्रेस में की एनएसयूआई की एक महिला कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष फैरोज खान पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई इस हरकत ने छत्तीसगढ़ को बदनाम किया है। महिला विरोधी और नारी शोषित पार्टी का भयानक और विभत्स चेहरा जनता के सामने आ चुका है।
कांग्रेस जहां इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बता कर दबाने का प्रयास कर रही है वहीं यह घटना गंभीर आपराधिक प्रवृत्ति की है। इस घटना को नजीर के रूप में लिया जाना चाहिए। इस घटना को पुलिस को सौंपा जाना आवश्यक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग भूपेन्द्र सिंह ने की है।
यहाँ भी देखे : 423 MBBS डॉक्टरों की होगी नियमित भर्ती, इस तारीख से होगा ऑनलाइन आवेदन