कवर्धा। लापता जवान की लाश खेत में मिलने के बाद से ही विभाग में हड़कंप मच गया है। लाश को देखने के बाद प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है और पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने खेत में काम करने के दौरान एक व्यक्ति की लाश देखी। इस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान प्रधान आरक्षक गेंदलाल मंडावी के रूप में हुई है जो कि 17 वीं बटालियन में पदस्थ था। मृतक पिछले 4 दिनों से लापता बताया जा रहा था। मृतक के हाथ-पैर पर चोट के निशान मिले है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
यहाँ भी देखे : जवान के घर आधी रात चोरों का धावा, पांच लाख का सोना और नगदी ले उड़े…
Add Comment