क्राइमछत्तीसगढ़

बकरा बेचने का विवाद: मंझले ने छोटे भाई को मारा टांगिया, मौत

कोरिया, चंद्रकांत पारगीर। पोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर चौकी के ग्राम महराजपुर में गुरुवार की रात बकरा बेचने के विवाद में मंझले भाई सदन खेस ने अपने छोटे भाई बदन खेस (21) को टांगिया मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था, जिस इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ स्थित हास्पिटल भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक बकरे को बेचने के लिए कह रहा था। इस पर आरोपी सदन खेस ने आपत्ति दर्ज करवाई। उसने कहा कि बकरा दीदी का है तो उसे कैसे बेच सकते हैं।

इसी बात को लेकर दोनों भाईयों सदन खेस और बदन खेस में विवाद शुरु हो गया। विाद के दौरान बदन खेस ने गुलेल से सदन खेस पर हमला कर दिया, जिससे नाराज सदन खेस ने घर में टांगिया उठाया और बदन खेस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। टांगिया मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस आरोपी को पकडऩे की कोशिश कर रही है।

Back to top button
close