Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

आरक्षकों को दिया चकमा…महिला कैदी हुई कोर्ट से फरार…शहर में पुलिस ने की नाकाबंदी

रायपुर। राजधानी के जिला कोर्ट परिसर से एक महिला कैदी बुधवार को फरार हो गई है। महिला कैदी ने दो आरक्षकों को चकमा दिया और वहां से फरार हो गई। फरार कैदी को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। आज उसे पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था, जहां से वो फरार हो गई।



कैदी के फरार होने के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी तेज कर दी गई है। कैदी की तलाश पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के कबीर नगर थाना से पीटा एक्ट में पायल साहू को गिरफ्तार किया गया था. महिला कैदी की आज कोर्ट में पेशी थी। दो पुरुष आरक्षक उसे पेशी के लिए कोर्ट लेकर आए थे।
WP-GROUP

यहां से वो आरक्षकों को चकमा देकर फरार हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास में वाहनों की चेकिंग तेज कर दी है। साथ ही पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है।

यह भी देखें : 

आरक्षक ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली…दो आरक्षकों की मौत

Back to top button
close