अन्य

कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र…कहा नि:शुल्क बिजली प्रदान करें…जान जोखिम मे डाल करते है अधिकारी-कर्मचारी काम-लॉ.एस.एन.पटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष लॉ.एस.एन पटेल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर अनुरोध किया गया है कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के परिपालन में प्रदेश के उन समस्त विद्युत उपभोक्ताओं जिनका विद्युत देयक आधा कर दिया गया हैं। लेकिन प्रदेस स्टेट पावर कंपनीज के कर्मचारियों, अधिकारियों को उक्त घोषणा का लाभ नही दिया जा रहा हैं।



WP-GROUP

इसका कारण समझ से परे है। जबकि पॉवर कंपनीज के कर्मचारी, अधिकारी अपनी जान जोखिम में डाल कर पूरे प्रदेश को रोशन करते हैं। जिसके चलते उक्त सुविधा का लाभ प्राथमिकता से मिलना चाहिए था। पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पॉवर कंपनीज के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को नि:शुल्क बिजली प्रदान की जाए।

यह भी देखें : 

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया पलटवार…गरीबों की जमीन पर करते है कब्जा…सीना तान जेल से निकले नहीं गया अभियान…नाम बताओं उन नामदार का जो वादे बेचकर सोते हैं?

Back to top button