छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

राजनाथ बोले… भारत जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा… कांग्रेस का घोषणापत्र दिवालीया बैंक के चेक जैसा…

रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने गुरूवार को राजधानी मेें पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नक्सलवाद 90 जिलों से सिमट कर 11 जिलों तक आ गया है। भारत जल्द ही नक्सलवाद मुक्त होगा।

उन्होंने कहा कि विगत दिनों हुई जनसभाओं और प्रथम चरण के मतदान को देखकर पता चलता है कि छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा और विश्वास भाजपा सरकार पर बढ़ा है। सामान्यत: लम्बे समय तक कार्य करने वाली सरकार पर अविश्वास का संकट पैदा होता है लेकिन ठीक इसका उलट छत्तीसगढ़ में हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर जनता का भरोसा और बढ़ा है।



उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियां विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही है। कांग्रेस की हालत खराब है वह अपनी राजनीतिक स्ट्रेंथ खो चुकी है। छत्तीसगढ़ में वे मुख्यमंत्री भी प्रोजेक्ट नहीं कर सके। कांग्रेसी बिना दुल्हे की बारात लेकर आगे बढ़े हैं।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र जारी कर रही है जो लोगों के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस का घोषणापत्र दिवालीया बैंक के चेक के जैसा है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एमएसपी बढ़ाने की बात कही है जबकि यह कार्य तो केन्द्र सरकार का है।

वे किसानों के कर्जमाफी की बात करते हैं जो कर्नाटक में किसानों को गिरफ्तार करवा रहे हैं, किसानों के खिलाफ वारंट जारी किया जा रहा है। कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और पहली बार मोदी सरकार ने बैंकों का सरलीकरण किया। देश को बैंकों के राष्ट्रीयकरण से नहीं उनके सरलीकरण से लाभ पहुंचा।



उन्होंने कहा कि 2003 में संगठन के प्रभारी के तौर पर छत्तीसगढ़ आए थे तब डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि वे प्रदेश में परिवर्तन लाएंगे और परिवर्तन आया है। छत्तीसगढ़ की जनता से कहना है कि जांचे परखे डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढिय़ों का भला कर सकते हैं।

राजनाथ सिंह ने प्रथम चरण में मतदान करने के लिए जनता का अभिनंदन किया। अजीत जोगी से मित्रता वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वे सभी को मित्र मानते हैं। राजनीतिक जीवन में किसी को दुश्मन नहीं मानता।

यह भी देखें : VIDEO: राजनाथ ने कहा… कांग्रेस का घोषणा पत्र बिन दुल्हा बारात… रमन ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल दी… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471