छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: राजनाथ ने कहा… कांग्रेस का घोषणा पत्र बिन दुल्हा बारात… रमन ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल दी…

रायपुर। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने गुरूवार को भाजपा दफ्तर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में अपना विश्वास खो चुकी है। इसीलिए उसकी हालत पतली है। कांग्रेस गरीबी हटाने का वादा वर्षों से कर रहे हैं लेकिन उस पर काम नहीं किया।

उन्होंने कांग्रेस की घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र का औचित्त ही नहीं है। यह घोषणा पत्र बिन दुल्हा बारात के सामान है। काग्रेस ने घोषणा पत्र में धान की एमएसपी बढ़ाने की बात कही है जबिक एमएसपी केन्द्र सरकार बढ़ाती है।

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि रमन पर जनता को भरोषा है। रमन आपके कसौटी पर खरे उतरे हैं। रमन ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर ही बदल दी है। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां विकास हुआ। छत्तीसगढ़ अब 15 साल पहले का छत्तीसगढ़ नहीं रह गया। प्रदेश में विकास दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम चरण पर है।

 

यह भी देखें : भाजपा स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ में धुंआधार प्रचार… राजनाथ सिंह, योगी आदित्यानथ, डॉ रमन सिंह, मनोज तिवारी करेंगें कई सभाओं को संबोधित 

Back to top button
close