रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान बुधवार को बलौदाबाजार जिले के ग्राम लवन पहुंचे। यहां उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लवन को जल्द ही तहसील का दर्जा दिलाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। डॉ. सिंह ने क्षेत्र के विधायक गौरीशंकर अग्रवाल के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लवन को तहसील का दर्जा कैसे दिया जा सकता है इस पर चर्चा हो रही है और आने वाले समय लवन को तहसील का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री कल 31 मई को कवर्धा से हेलीकाप्टर द्वारा सवेरे 11.30 बजे बलौदाबाजार जिले के सिमगा आएंगे और वहां आमसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकाप्टर से दोपहर 12.45 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम सम्बलपुर (विधानसभा क्षेत्र-नवागढ़) की आमसभा में शामिल होंगे। वे सम्बलपुर से विकास रथ में अपरान्ह 3.45 बजे मुंगेली जिले के ग्राम पंडरभ_ा की स्वागत सभा में शामिल होकर विकास रथ में शाम 4.15 बजे जिला मुख्यालय मुंगेली आएंगे और वहां रोड शो के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 31 मई को रात्रि विश्राम मुंगेली में करेंगे।
यहाँ भी देखे – विकास खोजो यात्रा खैरागढ़, कवर्धा, पंडरिया, भाटापारा, नवागांव, और मुंगेली, मस्तुरी, मुलमुला, पामगढ़, अकलतरा, जांजगीर-चांपा कूच करेगी
Add Comment