क्राइमछत्तीसगढ़

पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई आग, दो बेटियोंं समेत तीन की मौत

गरियाबंद। प्रदेश के गरियाबंद जिले से पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपने दो बेटियों के आग लगा लेने की खबर मिली है। इस घटना में पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि पति और दो बेटियों की मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना है जिले के देवभोग थाना के ग्राम टेमरा की है।

पुलिस के अनुसार टेमरा गांव निवासी सुधीर की बीती रात पत्नी कविता के साथ विवाद हो गया। विवाद बढऩे के बाद सुधीर ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। इस घटना में सुधीर और दोनों बेटियों की जलकर मौत हो गई। वहीं पत्नी कविता की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी जब पड़ोसियों को मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहाँ भी देखे – पत्नी से अवैध संबंध के शक पर पति ने युवक को किया आग के हवाले, गंभीर

Back to top button
close