अन्ययूथवायरल

शादी की इस अजीब रस्म के बारे में जानकर हो जाएंगे शॉक्ड, क्योंकि यहां शादी के बाद 3 दिन तक ‘टॉयलेट’ ही नहीं जाता नवविवाहित जोड़ा

शादी में हर देश और क्षेत्र की अपनी परंपराएं होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंडोनेशिया के टीडांग समुदाय की एक ऐसी परंपरा के बारे में, जिसे सुनकर आप यकीनन शॉक्ड हो जाएंगे। ये रस्म हंसी-ठिठौली का नहीं है, बल्कि ये परंपरा है शादी के तीन दिन बाद तक दुल्हा-दुल्हन के टॉयलेट नहीं जाने का। हो गए ना शॉक्ड…
मीडिया में आ रही रिपोट्र्स के मुताबिक- इंडोनेशिया में टीडॉन्ग समुदाय के दूल्हा-दुल्हन शादी के तीन दिन बाद तक टॉयलेट नहीं जा सकते। यहां ऐसा करना अपशकुन समझा जाता है। स्थानीय समुदाय के अनुसार शादी एक पवित्र समारोह है। टॉयलेट जाने से उसकी पवित्रता खत्म हो जाती है। इससे नए दूल्हा-दुल्हन अशुद्ध हो जाते हैं।


लोगों का मानना है कि दूल्हा-दुल्हन को बुरी नजर से बचाने के लिए इंडोनेशिया में ये रिवाज मनाया जाता है। समुदाय के अनुसार वॉशरूम को कई लोग इस्तेमाल करते हैं। वह शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं। इसके चलते वहां नकारात्मक शक्तियां होती हैं। शादी के तुरंत बाद टॉयलेट जाने से यही नकारात्मकता दूल्हा-दुल्हन में आने की आशंका रहती है। समुदाय के अनुसार शादी के तुरंत बाद शौचालय का इस्तेमाल करने से नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता खतरे में पड़ सकता है। कई बार तो संबंध टूटने तक की भी नौबात आ जाती है। समुदाय के लोग इस मान्यता को लेकर काफी संजीदा हैं। इतना ही नहीं उनका मानना है कि इससे उनकी जान भी जा सकती है। वह ध्यान रखते हैं कि इस रस्म के चलते दूल्हा-दुल्हन को कोई तकलीफ न हो। साथ ही वह शौचालय का इस्तेमाल न करें।

यह भी देखें : शादी से इनकार, प्रेमी ने मां, भाभी के साथ युवती पर फेंका एसिड

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471