रूद्रपुर। अपनी पोती की उम्र की एक 13 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर 70 वर्षीय वृद्ध की नीयत डोल गई। अकेलापन का फायदा उठाते हुए इस वृद्ध ने किशोरी अपनी हवस का शिकार बना डाला। बताया जाता है कि हवस का शिकार बनी यह किशोरी दिव्यांग है। इस बात की जानकारी जब किशोरी ने अपने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी वृद्ध की तलाश कर रही है।
किच्छा के अंतर्गत रहने वाली किशोरी दिव्यांग मवेशी चराने जाया करती थी। उसके साथ उसके ही गांव का एक वृद्ध भी मवेशी चराने जाया करता था। जंगल में एकांत वृद्ध की नीयत अपनी पोती की उम्र की दिव्यांग किशोरी पर डोल गई। किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। किशोरी के परिजनों इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यहाँ भी देखे – बेटी की शादी टूटने के सदमे से पिता की मौत, जमा-पूंजी खर्च करने के बाद भी बन गया था कर्जदार
Add Comment