क्या आपको भी है हेडफोन लगाकर गाना सुनने का शौक, तो सतर्क रहें… इस महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ ये शौक….

गाना सुनने के शौकीनों को अकसर हेडफोन लगाना पसंद होता है। चाहे सफर का वक्त हो या रात को सोने का वह हेडफोन के बिना नहीं रहते। लेकिन ये गलती तमिलनाडु की रहने वाली 46 साल की महिला को भारी पड़ गई। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात की है जब काथुर स्थित महिला रात को हेडफोन लगाकर सो गई। महिला की पहचान फातिमा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक फातिमा के पति अब्दुल कलाम ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी। फिर वह काफी डर गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के अधिकारियों ने ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने इसके बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काथुर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला शनिवार की रात होडफोन लगाकर सो गई थी। उन्होंने कहा कि उसे करंट लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
यहाँ भी देखे – एक नक्सली समर्थक गिरफ्तार, खैरागढ़ इलाके का मामला