छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान शहीद

गरियाबंद। आमामोरा (गरियाबंद) जंगल में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो रही है। जानकारी के मुताबिक के मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। बुधवार दोपहर से पुलिस और नक्सलियों के फायरिंग हो रही है, जो अब तक जारी है। 65 बीएन सीआरपीएफ और सीजी पुलिस के सैनिक सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों पर नक्सली गोली चलाने लगे।

गोलीबारी के दौरान करीब ढाई बजे आईईडी ब्लास्ट हुआ। आईईडी ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। शहीद जवानों के नाम भोजराज सांडिल्य व लेखराम साहू बताया जा रहा है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान इस संबंध में नहीं आया है।

यहाँ भी देखे – नारायणपुर में कमांडर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार

Back to top button
close