देश -विदेशवायरल

5 करोड़ की करंसी से सजी मूर्ति, दीवारों पर नजर आए नोट ही नोट

मूर्तियों को नोटों से सजाने की खबरें तो आती रहती हैं लेकिन हम आपको बता रहे हैं ऐसी मूर्ति के बारे में जिसे एक दो-लाख नहीं बल्कि पूरे 5 करोड़ के नोटों से सजाया गया है। इतना ही नहीं सजावट में का भी इ?तेमाल किया गया है।

तमिल नववर्ष के मौके पर तमिलनाडु के कोयंबटूर के मंदिर में की गई 5 करोड़ रुपए की सजावट चर्चा का विषय बनी हुई है। कोयंबटूर के श्री मुथुमरियम्मन मंदिर की मूर्ति को 5 करोड़ रुपए से सजाया गया है। यहां मूर्ति को सजाने में करंसी नोट और हीरों का प्रयोग किया गया है।



श्री मुथुमरियम्मन मंदिर की इस मूर्ति की चर्चा सोशल मीडिया में भी खूब हो रही है। इस मूर्ति के आसपास की दीवारों को पांच सौ और दो हजार रुपये के अलावा दूसरे करंसी के नोटों से सजाया गया है। भगवान के कपड़े माला आदि को भी नोटों से सजाया गया है।

वहीं, मूर्ति में हीरों को भी जड़ा गया है। हर साल 14 अप्रैल को तमिल नववर्ष मनाया जाता है। इसे पुथांडू त्यौहार के रूप में धूमधाम मनाया जाता है। तमिल लोग इस मौके पर एक दूसरे को उहाहार देते है और मंदिरों में भगवान के दर्शन करने जाते हैं।
WP-GROUP

इस मौके पर कई मंदिरों को बेहतरीन तरीके से सजाया जाता है, लेकिन जिस प्रकार श्री मुथुमरियम्मन मंदिर को सजाया गया है, वह वाकई में आश्चर्यचकित करता है। पिछले साल कोयंबटूर में श्री मुथुमरियम्मन मंदिर की मूर्ति को पांच सौ और दो हजार के नोटों से सजाया गया था, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ बताई गई थी। वहीं, भगवान को बेशकीमती धातुओं के बने गहनों से भी सजाया गया था जिसकी कीमत 1 करोड़ थी।

यह भी देखें : 

हाईवे के रेस्ट स्टॉप पर बिना कपड़ों के खड़ी थी तीन महिलाएं…पुलिस को देखते ही करने लगी ऐसी हरकतें…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471