छत्तीसगढ़

जन्मदिन पर मूणत के निवास पर देर रात तक लगा रहा लोगो का तांता

रायपुर। प्रदेश के मंत्री राजेश मूणत को उनके जन्मदिन पर 28 अप्रैल शनिवार को जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला। सुबह से देर रात तक उनके निवास पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। रायपुर पश्चिम के अलावा शहर भर के लोगों ने उन्हें बधाई दी। इनमें सभी समाजों के लोग शामिल थे। युवाओं के समूहों ने ढोल-बाजे के साथ आकर उन्हें बधाई दी। वहीं महिलाओं ने केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान निवास पर दिन भर चहल-पहल रही और मेला सा लगा रहा। श्री मूणत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुबह गुढिय़ारी मंडल ने गज्जू साहू के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। डीडीनगर मंडल ने अशोक पांडे व आशु चंद्रवंशी के नेतृत्व में महादेवघाट में महाआरती का आयोजन किया। तात्यापारा मंडल ने दुर्गा ठाकुर के नेतृत्व में टाटीबंध स्थित पंचधाम मंदिर में हवन का आयोजन किया। गुढिय़ारी सरस्वती अनाथ आश्रम में मंडल के कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए।

अग्रसेन चैक स्थित गणेश मंदिर में ओंकार बैस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना की। गुढिय़ारी के पड़ाव में महाभंडारा का आयोजन किया गया। भारतमाता चैक में महाआरती का आयोजन संपन्न हुआ। कोटा संजीवनी वृद्धाश्रम में कार्यकर्ताओं ने सदस्यों को फल बांटे। आमापारा शताक्षी मंदिर में इस अवसर पर पूजा अर्चना की। सरोना के प्राचीन शिवमंदिर में कार्यकर्ताओं ने 55 लीटर दूध से भगवान का दुग्धाभिषेक किया। डीडीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, खेल व सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले दिव्यांगों का सम्मान किया। श्री मूणत को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश के मंत्रियों, संसदीय सचिवों व वरिष्ठ नेताओं समेत सैकड़ों  की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, समर्थकों, शुभचिंतकों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

  

यहाँ भी देखे –  BREAKING :- 11 डीएसपी पदोन्नत, बनाए गए एएसपी

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471