छत्तीसगढ़

रायपुर से दिल्ली के लिए कल से 7 फ्लाइट…सुबह से शाम तक कर सकते हैं यात्रा…अहमदाबाद के लिए उड़ान एक से…

रायपुर। हवाई यात्रा से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। खासकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए। रविवार से राजधानी रायपुर से सात फ्लाइट मिलेंगी। सुबह 7.45 बजे पहली और रात 8.35 बजे आखिरी फ्लाइट उड़ान भरेगी। दिल्ली के साथ ही वहां से वाराणसी, जम्मू, श्रीनगर सहित कई अन्य क्षेत्रों के लिए भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

विस्तारा एयरलाइंस रविवार से सुबह और शाम वाली दैनिक फ्लाइट शुरू कर रही है। राजधानी से सीधे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान, इंडिगो एयरलाइंस की चार उड़ान तथा विस्तारा एयरलाइंस की दो उड़ान मिलाकर कुल सात उड़ानें हो जाएंगी।

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि इस फ्लाइट के शुरू होने से उसी दिन वापसी का विकल्प भी यात्रियों के पास उपलब्ध रहेगा। विस्तारा के चीफ स्ट्रेटजी और कामर्शियल ऑफिसर संजीव कपूर ने कहा कि उनकी कंपनी प्रीमियम इकोनॉमी क्लास सहित विश्व स्तर पर अपने सेवा मानको और प्रीमियम उत्पादों के लिए अग्रणी है। कंपनी हवाई यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है।





WP-GROUP

विस्तारा फ्लाइट का शेड्यूल-

रविवार 31 मार्च से शुरू होने वाली फ्लाइट क्रमांक यूके 793 दिल्ली से सुबह 6.40 बजे उड़ेगी तथा रायपुर 8.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक यूके 794 रायपुर से 8.55 बजे उड़ान भरेगी तथा दिल्ली 10.55 बजे पहुंच जाएगी। फ्लाइट क्रमांक यूके 797 दिल्ली से शाम 6 बजे उड़ेगी और रायपुर 7.50 बजे पहुंचेगी। फिर फ्लाइट क्रमांक यूके 798 रायपुर से 8.35 बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली 10.20 बजे पहुंचेगी।

2698 रुपये से हवाई फेयर-

विस्तारा एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि 158 सीटर कंपनी के एयरक्राफ्ट में अभी 2698 रुपये से फेयर शुरू है। बताया जा रहा है कि यात्रियों का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि रायपुर से सीधे दिल्ली जाने वाली इस फ्लाइट से राजधानी के हवाई यात्रियों को जम्मू, वाराणसी सहित छह दूसरे क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

अहमदाबाद फ्लाइट एक से-

विस्तारा की दिल्ली फ्लाइट के साथ ही अगले हफ्ते सोमवार एक अप्रैल से इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद फ्लाइट भी शुरू हो रही है। इसकी भी बड़े दिनों से मांग की जा रही थी।

यह भी देखें : 

नामांकन दाखिल करने प्रत्याशी अपना रहे हैं अनोखा तरीका…अंबेडकराईट पार्टी का उम्मीदवार साढ़े 12 हजार के सिक्के लेकर पहुंचा…गिनती में कर्मचारियों को लग गए डेढ़ घंटे…

Back to top button
close