क्राइमछत्तीसगढ़

छोटे भाई से तय हुई शादी, बड़ा भाई दूल्हा बनकर पहुंचा, दुल्हन को पता चला तो उसने उठाया ये कदम….

कोरबा। विवाह के नाम पर धोखाधड़ी का मामला आया है। हुआ यूं कि युवती का रिश्ता छोटे भाई के तय करने के बाद शादी बड़े भाई के साथ की जा रही थी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब फोटो सेशन हो रहा था। पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। मामला कोरबा जिला का है जहां बालको परसाभांठा दुर्गा पंडाल निवासी कृष्णा साहू के 24 वर्षीय पुत्र दिनेश साहू उर्फ मोनू का विवाह रामपुर बस्ती में रहने वाला रामचंद्र साहू की पुत्री के साथ तय हुआ था। डेढ़ माह पूर्व सगाई की रस्म पूरा हुआ। रामचंद्र ने तिलक के रूप में लड़के पक्ष को 1 लाख 10 हजार रुपए दिये थे। कल शुक्रवार को रामपुर बस्ती में रामचंद्र के आवास पर बारात आनी थी, रात में बारात पहुंची। लड़की पक्ष बारातियों का स्वागत करने पहुंचे। कम बाराती को देखकर लड़की पक्ष के लोगों को शंका हुई कि दाल में काला है। इससे पहले वर पक्ष से जानकारी लेने पर बताया गया था कि बारातियों की संख्या 80 हो सकती है, लेकिन बारात में शामिल होने के लिए केवल 8 से 10 लोग ही पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार दिनेश साहू उर्फ मोनू का नाम शादी कार्ड में छपा था, लेकिन दिनेश की जगह रंजीत शादी करने के लिए पहुंचा। जबकि दिनेश घर में मौजूद था। रंजीत पहले से शादीशुदा है। 4-5 वर्ष पूर्व रंजीत का विवाह बिहार में रहने वाली एक युवती से हुआ था। रंजीत का एक पुत्री है, कुछ वर्ष पूर्व रंजीत की पत्नी ने उसे छोड़ दिया। रंजीत बालको ओई प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में कार्य करता है। वह अपने परिजनों को शादी में नहीं ले गया। केवल ओई लांट में कार्य करने वाले कुछ सहयोगियों को परिजन बनाकर पहुंचा था। उसके दोस्त ही उसका जीजा बनकर बारात में शामिल हुए थे। दिनेश वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है। जब उससे इसकी जानकारी ली गई तो उसने बताया कि उसके बड़े भाई रंजीत साहू ने घर में रहने की बात कही थी। इस वजह से वह घर में रह गया। बारात में शामिल हुए अन्य सहयोगियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं दिनेश साहू को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामपुर चौकी प्रभारी मेलाराम कटौतिया ने बताया कि लड़की पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। यदि लड़की व लड़का पक्ष का समझौता हो जाएगा तो दिनेश के बड़े भाई रंजीत साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। यदि समझौता नहीं होगा तो दिनेश व रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

यहाँ भी देखे –  युवती ने सरपंच पर लगाया 9 साल तक दैहिक शोषण करने का आरोप, पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज

Back to top button
close