छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

“CONGRESS की सरकार आई तो 8 घंटे काम और सप्ताहिक छुट्टी”: पुनिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया आज सुबह रायपुर आये। सर्किट हाऊस में पत्रकारो से चर्चा करते हुये उन्होंने पुलिस आंदोलन को लेकर सरकार पर तीखे हमले किये वहीं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे को भी आडे़ हाथों लिया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज अपने पांच दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है। संगठन को मजबुत करने पहले भी बैठक हुई है, इस बार भी कई बैठकें रखी गयी है। जिसमें वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से चर्चा होगी। इन बैठक को में प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति पर भी चर्चा की जायेगी।



छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि प्रदेश में पुलिस आंदोलन की नौबत आखिर क्यों आई? जाहिर सी बात है 15 सालों में भाजपा सरकार ने उनके लिये कुछ नहीं किया। पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। यह बेहद ही शर्मनाक बात है। जिन पर कानून और शांति रखने की जिम्मेदारी है, उनको और उनके परिवार को ही रमन सिंह सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। आंदोलन होने के पहले ही किसी को भी हिरासत में लेना गलत है, यह उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

15 सालों में सरकार ने पुलिसकर्मियो के लिय क्या किया? भाजपा जाते-जाते व्यवस्था को और बिगाड़ के जा रही है। इससे कांग्रेस को परेशानी होगी जो इस बार सरकार बनाने जा रही है। संकल्प शिविर के माध्यम से प्रत्याशी चयन करने के सवाल पर छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर ब्लाॅक और जिला कांग्रेस कमेटी में आने वाले नामों को लेकर यहां पर चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी से इन नामों पर विचार करने के बाद केंद्रीय चुनाव समीति इसे देखेगी और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।



कांग्रेस सोशल मीडिया में अच्छा काम कर रही है। सोशल मीडिया के कार्यशाला में सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने सरोज पांडे के राहुल गांधी पर दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि राजनीति में टिप्पणी तो होती है, लेकिन इस तरह गिरके टिप्पणी करना गलत है। इस तरह की टिप्पणी करने वाला ही मंदबुद्धि हो सकता है। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे के इस बयान की निंदा की है।

यह भी देखें : कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा सामने रखकर चुनाव नहीं लड़ेगी: पुनिया

Back to top button
close