रायपुर। अंबिकापुर में आयोजित संकल्प शिविर में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यमंत्री (Congress Chief Minister) का चेहरा सामने रखकर चुनाव नहीं लड़ेगी। कांग्रेस एकजुटता के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेेगी और जीतेगी। उसके बाद पार्टी हाईकमान और विधायकों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। उक्त बाते पीएल पुनिया ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि हमारा ध्यान अभी आगामी विधानसभा चुनाव में है। अब तक सरकार नही बनी, लेकिन इस बार बन जाएगी।
अब तक हमारे घर के ही भीतरघाती लोग चुनावों में हमें हराते रहे हैं, अब वे विदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें फॉलो कर रहे हैं, हम उनसे आगे चल रहे हैं, सरकार पर विकास यात्रा निकलना क्या है? विकास यात्रा तो गांवों में निकालनी चाहिए, ताकि आम जनता समझ सके, सड़कों पर यात्रा निकाल कर किसे दिखा रहे हैं। पुनिया ने आगे कहा कि हमने ग्रास रुट पर अनुभाग, पारा, मोहल्ला के सभी कार्यकतार्ओं को बूथ मैनेजमेंट, कांग्रेस का इतिहास एवं रणनीति सहित सरकार की विफलता को कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रहे हैं ताकि वे जनता के बीच कांग्रेस के पक्ष को मजबूती के साथ रख सकें।
पुनिया ने यह भी कहा, वर्तमान में किसी भी दल से गठबंधन की आवश्यकता नहीं है, हम 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जरूरत पडऩे पर चुनाव तक जरूरी होगी तो जो दल हमारे विचारधारा से मेल खाते हैं, उनसे गठबंधन किया जाएगा। भाजपा को लोगों ने नकार दिया है। 15 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए जाएंगे।
यह भी देखे – छत्त्तीसगढ़ में विकास से कांग्रेस को हो रही तकलीफ-रमन, बालोद में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा
कांग्रेसी विकास खोज रहे हैं, मैं कहता हूँ विकास देखना हो तो मानपुर आ जाए: रमन सिंह (# Congress Chief Minister)
[read more=”Click here to Read More” less=”Read Less”]
रायपुर। विकास यात्रा के दौरे पर निकले सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव के मानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा के जरिए भाजपा सरकार किसानों को धान का बोनस , सूखा राहत सहित विभिन्न सौगातें देने के लिए निकला हूं। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग विकास खोज रहे हैं (Congress Looking for Development) मैं कहता हूं विकास देखना है तो मानपुर आ जाएं यहां की सड़कों को देखकर विकास समझ आ जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान सोमवार को मानपुर की आमसभा में 327 करोड़ रुपए के 155 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें वे 95 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हो चुके 41 कार्यों का लोकार्पण और 232 करोड़ रुपए की लागत से नए स्वीकृत 114 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री आम सभा में 54587 हितग्राहियों को 55 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री का वितरण भी करेंगे। डॉ. सिंह 17 हजार 694 किसानों को 15 करोड़ 89 लाख रुपए का धान बोनस और 24 हजार 783 परिवारों को आबादी पट्टा, 3974 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास एवं 550 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में रसोई गैस कनेक्शन वितरित करेंगे।
[/read]
Add Comment