रायपुर। छत्तीसगढ़ में विकास से कांग्रेस को अब तकलीफ होने लगी है, जिसके चलते भाजपा की विकास यात्रा के साथ-साथ किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिया जा रहा बोनस का भी विरोध कर रहे हंै। उक्त बातें मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मंगलवार को बालोद में विकास यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज बालोद का रंग बदला हुआ नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि यहां जनसैलाब उमड़ के आया हुआ है। लेकिन भाजपा की इस विकास यात्रा से कांग्रेस को बहुत तकलीफ हो रही है। कांग्रेस को विकास से भी तकलीफ है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस मित्रों से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें किसानों को बोनस देना पसंद नहीं, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस देना पसंद नहीं है या गरीब महिलाओं को गैस सिलेण्डर, नि:शुल्क स्मार्ट फोन देना पसंद नहीं है या फिर यहां हो रहा विकास उन्हें पसंद नहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ओर जहां धान बोनस का विरोध कर रहे है, वहीं दूसरी ओर धान का बोनस निकालने के लिए सबसे पहले बैंक में लाईन लगाते है, जबकि किसान बंधु पीछे रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ कैसे लेना है यह कांग्रेस मित्रों से सीखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2003 से पहले यहां कांग्रेस की सरकार थी। बालोद में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भी यहां पहुंचे थे, लेकिन कभी उनके द्वारा बालोद को जिला बनाने के लिए सोचा नहीं। बालोद को भाजपा सरकार ने ना केवल जिला बनाया, बल्कि यहां विकास भी किया। जिले की जनता की सुविधा को देखते हुए यहां विभिन्न योजनाओं के लिए तहत कई विकास किये। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां बालोद जिले के लिए 158 करोड़ से अधिक राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौंगात देने आया हूं।
यह भी देखें : कांग्रेसी विकास खोज रहे हैं, मैं कहता हूँ विकास देखना हो तो मानपुर आ जाए: रमन सिंह
Add Comment