छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य अनुशासन के साथ जनसेवा है -केदार कश्यप…

नारायणपुर: जिले के गढ़बेंगाल व रेमावंड शक्ति केंद्र की आयोजित बैठक मे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य जनसेवा है। ऐसे में आप लोगो ने कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लाकडाउन में लोगों की मदद करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।

आप लोगो ने कठिन हालात में लोगों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के संक्रमित होने के बाद भी मुहिम जारी रही। कश्यप ने उम्मीद जताई कि अनुशासन के साथ आप सभी आगे भी लोगों की सेवा करने की अपनी इस मुहिम को जारी रखेंगे।

उन्होनें कहा की भाजपा सरकार की 15 वर्षों की उपलब्धियों एवं वर्तमान मे केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों का प्रचार प्रसार करते हुये प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों व विफलताओं को ग्रामीणों के बीच जाकर प्रचारित करना एवं पार्टी को पोलिंग बूथ पर मजबूत बनाने की दिशा मे समन्वय बना कर उनके समस्याओ का समाधान करना ही पार्टी का लक्ष्य है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, रुपसाय सलाम, नारायण मरकाम, संजय नंदी, रतन टीम सलाम, अभिषेक बेनर्जी, संतनाथ उसेंडी, सुकमन कचलाम, प्रहलाद मानिकपूरी, प्रेम गोस्वामी, कुलेस्वर सलाम, लक्षराम साहू, जग्ग्न्नाथ कुमेटी, सूकमन उईके सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Back to top button
close