रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा वर्ष 2018 में आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूर्व परीक्षाएं आयोजित की जाती है।
व्यापम के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक व्यापम/ 2018/469 दिनांक 09 मार्च 2018 के संशोधित तिथियों पर अन्य परीक्षाओं के होने के कारण परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पी.ई.टी./पी.पी.एच.टी., पी.ए.टी. एवं प्री.बी.एड/प्री. डी.एड प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा पी.ई.टी. (इंजीनियरिंग, डेयरी-टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी) व पी.पी.एच.टी के लिए 3 मई 2018 को, पीएटी के लिए 31 मई 2018 को तथा प्री. बी.एड. व प्री डी.एड. के लिए 7 जून 2018 को आयोजित होगी।
यहाँ भी देखे – कलेक्टर की यशस्वी पहल : इस जिले के तीन बच्चे जाएंगे जापान
Add Comment