छत्तीसगढ़सियासत

कांग्रेस में इतनी ताकत ही नही बची कि भाजपा का विजय रथ रोक लें-बृजमोहन

रायपुर। अटल विकास यात्रा में गरियाबंद जिले के ग्राम अमलीपदर पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनता के सामने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास की बात रखी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गांव गरीब और किसानों की चिंता नहीं की।

इन नामों पर सिर्फ राजनीति होती रही। विकास क्या होता है यह भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में करके दिखा दिया है। बृजमोहन ने कहा कि असल मे छत्तीसगढ़वासियों की पीड़ा को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने महसूस किया और उन्होंने अलग राज्य बनाकर यहां की समृद्धि का द्वार खोला। आज उनकी कृपा और जनता के आशीर्वाद से यहां भाजपा सरकार बनी है, जो जनभावनाओं का सम्मान करते हुए 15 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने 29 करोड़ 78 लाख के विकासकार्यों का शुभारंभ किया। साथ ही 69461 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 46 करोड़ राशि का बोनस भी वितरित किया गया।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण जब हुआ तब यहां 70हजार मोटर पंप हुआ करते थे। आज पम्पों की संख्या साढ़े पांच लाख से ज्यादा हो गई है। निर्माण पश्चात राज्य का पहला बजट 7500 करोड़ का था आज लगभग 90 हजार करोड़ पहुंच गया है। मुझे लगता है बीते वर्षों में अकेले गरियाबंद में ही 7500 करोड़ के विकास कार्य हो गए होंगे। डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली राज्य की हमारी भाजपा सरकार ने गरीबों को एक रुपए किलो में चावल प्रदान कर भूख पर विजय पाई है। वही किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देकर उन्हें समृद्ध बनाने क सार्थक प्रयास किया है। जनता भी यह महसूस करती है कि आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पूरी शिद्दत के साथ उनकी सेवा में जुटी हुई है। बृजमोहन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा के बढ़ते जनाधार ने कांग्रेस को बेहद कमजोर कर दिया है।

उनमें इतनी ताकत ही नहीं बची कि भाजपा का विरोध कर सकें और विजय रथ रोक सके। भाजपा के साथ जनता की ताकत है। इसी ताकत के दम पर हम गरीब के घर तक विकास पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्रियों व चेक राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू, आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, वृंदा नवागढ़ विधायक गोवर्धन मांझी, राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष राम कुमार साहु, जिला वनोपज समिति अध्यक्ष भागीरथी मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, कलेक्टर श्याम धावड़े, गप्पू मेनन, मनीष सिन्हा आदि मंचासीन थे।

यहाँ भी देखे : स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने किया शिक्षकों का सम्मान, कहा-देश-प्रदेश और आने वाली पीढिय़ों के निर्माण में शिक्षकों की होती है अहम भूमिका…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471