बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चे में बने हुए हैं। आज दोनों महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आज सुबह 4:00 बजे की भस्म आरती में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को महाकाल की शरण में देखा गया।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर भगवान का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं। फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया और बेहद सादगी से महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान जहां अनुष्का शर्मा साड़ी में दिखाई दीं तो वहीं विराट कोहली धोती पहने नजर आए। हालांकि उनके साथ उनकी बेटी वामिका नहीं दिखीं।
#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Anushka Sharma & Cricketer Virat Kohli visit Mahakaleshwar temple in Ujjain. pic.twitter.com/NKl8etcVGR
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 4, 2023
विराट और अनुष्का ने भस्म आरती में भी भाग लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोहली ने इस दौरान गले में रुद्राक्ष की माला और पारंपरिक पोशाक धोती पहना हुआ था। साथ ही उनके मस्तक पर चन्दन का लेप भी लगा था। अनुष्का ने मंदिर से बाहर निकलने के बाद कहा “हम यहां भगवान के दर्शन और प्रार्थन करने के लिए आए थे।
Add Comment