क्रिकेट में उनसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के ही हैं। सचिन के नाम वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक हैं। विराट के बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 71 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। सचिन के 49 वनडे शतकों से विराट 4 शतक दूर हैं। 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 28 सेंचुरी और लगानी होंगी।
ओपनिंग से नीचे बैटिंग करते हुए बनाए सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली ने वनडे करियर के सभी 45 शतक 3 या 4 नंबर पर बैटिंग करते हुए ही बनाए हैं। ओपनिंग से नीचे बैटिंग करते हुए उनके सबसे ज्यादा शतक हैं। उनसे पीछे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स हैं। पोंटिंग के नाम 30 और एबी के नाम 24 वनडे शतक हैं।
एक्टिव प्लेयर्स में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतकों के मामले में भी विराट टॉप पर हैं। विराट के 73 शतकों के बाद ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 45 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के जो रूट ने 44, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 42 और भारत के रोहित शर्मा ने 41 शतक लगाए हैं। पांचों ही प्लेयर्स फिलहाल क्रिकेट खेल रहे हैं। किसी ने भी संन्यास नहीं लिया है।
ओपनर रोहित ने सहवाग को पीछे छोड़ा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 67 गेंदों में 83 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा के 149 पारियों में 7519 रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने भारत के वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग के बतौर ओपनर 212 पारियों में 7518 रन हैं।
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 344 मैचों में ओपनिंग करते हुए 15310 वनडे रन बनाए हैं। रोहित का औसत इस दौरान 56.53 का है। 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर में उनसे ज्यादा औसत किसी का नहीं है। दूसरे नंबर साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला ने भी 49.89 की औसत से 8083 रन बनाए हैं। सबसे तेज 7500 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है। उनके बाद अमला ने 158 पारियों में इतने रन बनाए थे।
रोहित शर्मा के 9500 रन भी पूरे
श्रीलंका के खिलाफ पारी के साथ ही रोहित के वनडे इंटरनेशनल के 236 मैचों में 9537 रन पूरे हो गए हैं। 10 हजार वनडे रन बनाने से रोहित 463 रन दुर हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में वह 6ठे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा रन महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं।
ओपनर रोहित की 27वीं शतकीय साझेदारी
रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 143 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह रोहित की पहले विकेट के लिए 27वीं शतकीय साझेदारी है। गिल से पहले वह 18 बार शिखर धवन, 5 बार केएल राहुल और 3 बार अजिंक्य रहाणे के साथ भी 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं।
Add Comment