छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

बड़ी खबर: राजधानी के आंबेडकर अस्पताल के बाथरूम में महिला मरीज ने लगाई फांसी… पुलिस जांच में जुटी…

रायपुर: राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

मृतिका सुनीता धीवर पति मोहन धीवर 45 वर्ष मंदिरहसौद की रहने वाली थी। बताया जाता है कि घरेलु विवाद के चलते महिला ने जहर सेवन कर ली थी।

जिसके बाद महिला को गंभीर अवस्था में आरंग अस्पताल में भर्ती किया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर आंबेडकर अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां महिला स्वस्थ हो गई थी और उसका डिस्चार्ज होने वाला था। तभी सुबह करीब 5 बजे महिला अपनी बेड से उठकर बाथरूम में गई और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई।

अस्पताल में अन्य लोगों ने उसे फांसी पर झूलते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Back to top button