छत्तीसगढ़

झमाझम बारिश का असर… सावन के पहले दिन पाटोपाट खारुन नदी में पुल से सिर्फ ढाई फीट नीचे बह रहा पानी…

सावन के पहले दिन खारुन नदी पाटोपाट नजर आई। आउटर में झमाझम बारिश होने से जीवनदायिनी खारुन नदी का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार-गुरुवार की रात अचानक जलस्तर बढ़ने से नाविकों ने नावों को रस्सी से बांधा। पानी पुल को छूने में ढाई फीट दूर है। गुरुवार को राजधानी में बीती रात से लेकर दिन में रुककर बारिश होती रही। इससे कई कई लोग खारुन नदी स्थित महादेवघाट भी पहुंचे। कई लोग सेल्फी लेते नजर आए।

24 घंटे में मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में 23.3 मिमी व रायपुर सिटी में 34.7 मिमी पानी गिरा।

28.4 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। बारिश होने के कारण मौसम ठंडा रहा।

4.6 डिग्री का अंतर रहा दिन व रात के तापमान में, जो बारिश सीजन में कई बार होता है।

100 फीसदी ढंका रहा बादल से आसमान। धूप नहीं दिखी। उमस से मिली बहुत राहत।

Back to top button
close