छत्तीसगढ़
प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ही रमन सरकार की उपलब्धिया

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह निवेश के लिए विदेश जा रहे हैं। अकलतरा विधानसभा के विधायक चुन्नीलाल साहू ने तंज कसते हुए कहा कि हमें उनकी सोच पर तरस आता है 80-85 हजार करोड़ के बजट के बावजूद छत्तीसगढ़ का विकास 14 साल हो जाने के बाद भी डॉ. रमन सिंह की भाजपा सरकार नहीं कर पाई अब क्या कर पाएगी। उन्होंने कहा वे जिस क्षेत्र मे जहां भी जाते हैं लोगों की मनोदशा जाहिर होती है कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं बेरोजगारी है भ्रष्टाचार है यही रमन सरकार की उपलब्धियां है।