छत्तीसगढ़स्लाइडर

सडक़ दुर्घटना: भारी वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत… आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

कोरबा: आज दोपहर शहर के टीपीनगर-राताखार मार्ग पर हुए हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। उसे भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने यहां पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची हुई है जो लोगों को समझाईश देने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान तीजबाई महंत के रूप में हुई है जो कुसमुंडा थाना क्षेत्र के जूनापारा पड़निया की निवासी थी। वह अपने पति के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए कलेक्टोरेट गई हुई थी। वहां से लौटने के समय यह घटना हुई। पति-पत्नी बाइक पर सवार थे। राताखार शराब भ_ी के पास से निकलने के दौरान इस रास्ते से गुजर रहे भारी वाहन ने बाइक को चपेट में लिया।

इस घटना में पति दूसरी तरफ गिरा जबकि पीछे बैठी पत्नी एक तरफ। भारी वाहन के पहिए तले दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। व्यस्त मार्ग पर हुए हादसे के बाद इस इलाके में मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाई और यहां जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। लोगों के द्वारा मौके पर चक्काजाम कर दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम किया है। यहां बताना जरूरी होगा कि हसदेव बरॉज पुल को सुधार की प्रक्रिया में शामिल करने से उस रास्ते को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। दर्री से कोरबा और बालकोनगर सहित अन्य दिशा में जाने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग को अपना रहे हैं। इस वजह से राताखार मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

Back to top button
close