सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ष्टक्रक्कस्न के 28 जवान फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी जवान ष्टक्रक्कस्न की 150वीं बटालियन के ‘सी’ कंपनी में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात कैंप में खाना खाने के बाद एकाएक अधिकांश जवानों की तबीयत बिगडऩी शुरू हो गई थी। जवानों के पेट में दर्द, उल्टी जैसे लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद सभी जवानों को ष्टक्रक्कस्न के फील्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी 28 जवानों का उपचार चल रहा है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को कैंप में जवानों के लिए विशेष दावत थी। हर दिन की अपेक्षा अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि कैंप में रात में खाना बनाने के लिए जिस सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया था वह पुराना था। उसे काफी दिन पहले कैंप में लाकर रखा गया था। फिलहाल ष्टक्रक्कस्न के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। अफसरों ने कहा कि, ष्टक्रक्कस्न के डॉक्टर सभी बीमार जवानों का उपचार कर रहे हैं। सभी की स्थित ठीक है। बीमार सभी जवान खतरे से बाहर हैं।
नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित है कैंप सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके चिंतागुफा में ष्टक्रक्कस्न 150वीं बटालियन का कैंप स्थित है। इस कैंप में ष्टक्रक्कस्न के सैकड़ों जवान पदस्थ हैं। कैंप के जवान रोजाना गश्त पर भी निकलते हैं। ऐसे में एक साथ इतनी संख्या में जवानों का बीमार होना चिंता का विषय है।
Add Comment