भारतीय जनता युवा मोर्चा के आज द्वितीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन एकात्म परिसर में किया गया। इस बैठक प्रथम बार भाजयुमो रायपुर के संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला प्रभारी निखिल राठौर,जिला सह प्रभारी अनमोल झा और भावेश वैध का भव्य स्वागत किया गया।
इस बैठक में उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलन के साथ किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी,जिला महामंत्री ओंकार बैस, संभाग प्रभारी कैलाश चंद्रवंशी, निखिल राठौर,अनमोल झा,भावेश वैध ,भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित मैशरी ,रायपुर भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी राजेश पांडेय,जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, महामंत्री राहुल राव और अर्पित सूर्यवंशी जी के द्वारा किया गया।
अध्यक्षीय उदबोधन में जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता द्वारा पिछले तीन महीने के युवा मोर्चा के कार्यक्रमों व आंदोलनों और कार्यों का वृत रखा गया। इस पश्चात भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय जी द्वारा युवा मोर्चा के अपने समय के कार्य के बारे में बताया गया साथ ही साथ हमें कैसे काम करना चाहिए। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी द्वारा युवा मोर्चा के कार्यो की तारीफ किया गया साथ ही साथ और बहेतर युवा मोर्चा कैसे हो सकता है उसके बारे में मगर्दर्शन दिया गया।
इस पूरे बैठक का संचालन जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी द्वारा किया गया।
दूसरे सत्र में जिला प्रभारी निखिल राठौर ,सह प्रभारी अनमोल झा और भावेश वैध जी द्वारा रायपुर युवा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारियों के सभी कार्यकर्ताओं के परिचय लिया गया। सभी मंडलो के कार्यकारणी व कार्यसमिति बैठक,शक्ति केंद्र, बूथ के बारे में संछिप्त जानकारी ली गई।
संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी जी द्वारा रायपुर युवा मोर्चा राहुल गाँधी को 7 जगह काला झंडा देखने पर तारीफ किया गया। आने वाले बूथ सत्र में कार्य करने के लिए “एक बूथ 20 यूथ” योजना के बारे बताया गया। कैसे बूथ में जा के यूथ को युवा मोर्चा से जोड़ना है उसके बारे में बताया गया। साथ ही साथ भूपेश बघेल के द्वारा 8 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों से छीनने का भी आरोप लगाया।
जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव रखा गया जी रूस और यूक्रेन के युद्ध के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री मंत्री के विश्व पटल में उनकी ताकत के बारे मव भी बताया उनकी ताकत के कारण 8 घंटे के लिए युद्ध रोका गया ताकि यूक्रेन से सभी भारतीयों को वहाँ से निकाला गए। कैसे “आपरेशन गंगा” से कैसे कितने हज़ारो भारतीय वापस सकुशल वापस भारत लौट आए है।
छ:ग में कैसे अपराध ,नसा-खोरी,शराब,धर्मांतरण,विकास कार्य कैसे ठप पड़ गए है ,केंद्र के पैसे का कैसे दुरुपयोग किया जा रहा है। इन सब विषयो के बारे में बताया गया। इस प्रस्ताव का जिला मंत्री अश्वनी विश्वकर्मा द्वारा समर्थन किया गया।
तीसरे सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री केदारनाथ गुप्ता जी का उद्बोधन रखा गया जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं और उपलब्धियों के बारे में बताया गया।अतीत की सरकारों और वर्तमान की सरकारों के बीच मे विश्लेषण भी बताया ।
भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान भाजपा प्रदेश मंत्री श्री विजय शर्मा जी द्वारा विपक्ष में युवा मोर्चा की भूमिका के बारे में बताया। जनता के मुद्दों को उठाना, सरकार के द्वारा किये गए हुए वादों को उनको याद दिलाना ,उसके लिए संघर्ष करना है ताकि जनता को उसका हक मिले। भाजपा के संघर्ष के बारे में बताया कैसे 370 35(ए) के लिए संघर्ष आज वही 370 को भाजपा की सरकार आते ही माननीय नरेंद्र मोदी की सरकार ने हटाया और इतने साल के इतिहास को बदल डाला।
समापन सत्र में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के द्वारा कार्यसमिति बैठक के विशेषताओं के बर में बताया कि यह बैठक क्यों महत्वपूर्ण है इस बैठक के माद्यम से आगामी युवा मोर्चा की कार्यक्रम ,कार्यशैली, संगठन विस्तार के बारे में बताया। आने वाले समय कैसे भाजपा के सरकार बनानी है छ:ग कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन के बारे में भी चर्चा हुई।
सभी अतिथियों को समापन के समय प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री राहुल राव जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यसमिति बैठक सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति,कार्यकारणी, मंडल पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।
Add Comment