मनोरंजनवायरल

क्या 4 महीने में ही खत्म हो जाएगा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिश्ता…

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने पिछले साल लगभग 6 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद से ही प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि हाल में ह्र्य नाम की एक मैगजीन में एक रिपोर्ट छपी कि यह कपल अब तलाक की तरफ आगे बढ़ रहा है। इस रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि शायद निकयांका की शादी अपने अंत की तरफ बढ़ रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि निक जोनस को प्रियंका का गुस्सा और कंट्रोल करने वाला रवैया पसंद नहीं है और जोनस फैमिली ने निक को यह सलाह दी है कि वह जल्द से जल्द प्रियंका चोपड़ा से अपना रिश्ता खत्म कर लें।



मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जोनस फैमिली को लगा था कि प्रियंका एक मैच्योर महिला हैं और अब सेटल होकर बच्चे पैदा करना चाहती हैं लेकिन अब प्रियंका के ससुराल वालों को लगता है कि वह एक 21 साल की लडक़ी की तरह व्यवहार कर रही हैं।

मैगजीन ने कहा है कि अगर निक जोनस और प्रियंका का तलाक होता है तो एक बड़ा संपत्ति विवाद भी खड़ा होगा और उन्होंने इतनी जल्दबाजी में शादी की है कि उस बीच में उनके बीच संपत्ति के अधिकार से संबंधित अमेरिकी कानून पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं।


WP-GROUP

हालांकि अब बॉलिवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठी हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहला मौका नहीं है जबकि ओके मैगजीन ने प्रियंका और निक जोनस के बारे में ऐसी अफवाह फैलाई हो।

इससे पहले दिसंबर में भी इस मैगजीन ने एक ऐसी रिपोर्ट छापी थी जिसमें यह दावा किया गया था कि प्रियंका और निक इस बात को लेकर झगड़ रहे हैं कि वे शादी के बाद कहां रहेंगे।
इस समय यह कपल पूरी जोनस फैमिली के साथ मियामी में छुट्टियां बिता रहा है। हाल में जोनस फैमिली की प्रियंका चोपड़ा के साथ कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यह भी देखें : 

ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टा खिलाने बनवाया था ऐप…राजधानी के दो गिरफ्तार…मोबाइल, कम्प्यूटर-सीपीयू सहित नगदी जब्त…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471