अंडों के फायदे के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। पर क्या आपको पता है कि मार्केट में आयुर्वेदिक अंडों की भी आमद हो चुकी है। फिलहाल ये छत्तीसगढ़ तो नहीं पहुंच पाया है, लेकिन फिर भी हम इसकी खूबियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल यह आयुर्वेदिक मुर्गी का आयुर्वेदिक अंडा है। किसने तैयार किये ये अंडे किसने तैयार किये ये अंडे हम आपको ये भी बताते हैं कि इस आयुर्वेदिक अंडे को कैसे तैयार किया जाता है। इस अंडे को चिन्ना हर्षवर्धन रेड्डी ने तैयार किया है। इस प्रकार के अंडे को तैयार करने के लिए उन्होंने गहन शोध किया।
अमेरिका से एमबीए की पढ़ाई करने वाले हर्षवर्धन ने अपना पोल्ट्री बिजनेस शुरू किया है। ये मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी हैं जो कि आयुर्वेदिक अंडे को बनाने से पहले 6 साल तक इस पर रिसर्च करते रहे। इन आयुर्वेदिक अंडों को फिलहाल तेलगु भाषी राज्यों के साथ बेंगलुरु में भी लांच किया गया है। इसकी कीमत ज्यादा है इसके बाबजूद भी बाजार में इसकी मांग बहुत ज्यादा है और लोग इसका खूब सेवन कर रहे हैं। जहां आम अंडो का रंग सफेद होता है वहीं इन अंडों का रंग गुलाबी है। हर्षवर्धन रेड्डी के सौभाग्य ग्रुप पोल्ट्री फॉर्म् में मुर्गियों को इंजेक्शन के बजाये पौष्टिक तत्वों से भरपूर आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ खाने को दिया जाता है।
यहाँ मुर्गियों को हल्दी, लहसुन तथा करीब 40 आयुर्वेदिक पदार्थों के मिश्रण से बना खाना दिया जाता है। आयुर्वेदिक खाने के अलावा इन मुर्गियों को यहाँ पीने के लिए मिनरल वाटर भी उपलब्ध कराया जाता है। जहाँ आम अंडे की कीमत बाजार में 4 रूपये से लेकर 7 रूपये तक होती है वहीं आयुर्वेदिक अंडे की कीमत है 22.50 रूपये। जिसकी कीमत 22.50 रुपये है।
यहाँ भी देखे – क्या बिना खाना खाए कोई रह सकता 39 साल तक, शायद नहीं…पर ऐसा भी होता है… पढ़े पूरी खबर
Add Comment